उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज 29 जनवरी को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के हथिअहवा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता और आयोजन गंगाजल चौरसिया ने किया जबकि संचालन केसी पांडे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पूरे देश में अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ दिलाने के लिए हर तरह के षडयंत्र किये जा रहे हैं।

2005 में यूपीए सरकार द्वारा मनरेगा का गठन करके गांव से मजदूरों का पलायन रोकने का काम किया गया, मनरेगा कानून में जहां युवाओं को रोजगार का अधिकार था वही न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी हक था। आज कांग्रेस पार्टी आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में मनरेगा मजदूरों को जगाने का काम कर रही है। हम ग्रामीण मजदूरों के बहबूदी और तरक्की के लिए हर संघर्ष को तैयार है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अबरार इराकी, पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने कहा मनरेगा का नाम बदलना भाजपा सरकार का गांधी विरोधी चेहरा उजागर करता है। आज पूरे देश में हर वर्ग की तबाही का कारण यह सरकार है और अब इसे बदलने का संकल्प लेना जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक और कार्यक्रम अध्यक्ष गंगाजल चौरसिया ने आम आदमी का आवाहन किया कि इस संघर्ष को एक आंदोलन बनाकर चलाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व आनन्द नगर के पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, कपिल देव शुक्ला, नेहाल इराकी, राजन शुक्ला, प्रभाकर दुबे दिलीप कुमार, पहाड़ी खान, समीउल्लाह खान शुजाउद्दीन, अनिरूद्ध यादव, उमेश, रामनाथ, डेवा यादव, समीर पेंटर शाहिद सहित बहुत सारे लोगों ने भाग लिया।











