मनरेगा बचाओ अभियान के तहत 17 फरवरी को महराजगंज जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लखनऊ कूच की तैयारी 

विधानसभा भवन का करेंगे घेराव 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! आज महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, श्रमिक नेता यू पी सिंह आदि उपस्थित रहे। इस वार्ता में मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया जो निम्न है 

 

 

1: 20 वर्ष पहले यूपीए की सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया गया। ग्राम पंचायत को ग्राम स्तर की परियोजनाओं का निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया था। कोविद-19 की महामारी में इस मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जिससे लोगों का बेहतर जीवन यापन संभव हो पाया था।

2: भारत सरकार भारत के महिलाओं के लिए गरिमा ,सुरक्षा एवं जीवन यापन की गारंटी वाली इस कानून को कमजोर करके इसे समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह से उसके मूल व्यवस्था के तहत वापस बहाल नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी।

3: भाजपा के इस मजदूर विरोधी कानून के पास होते ही कांग्रेस पार्टी 3 जनवरी से सड़क से लेकर संसद तक इस कानून को बचाने के लिए संघर्ष का आरंभ कर चुकी है जिसके तहत अभी तक पूरे प्रदेश में 5 000 हजार मनरेगा बचाओ संग्राम जनसंवाद आयोजित किया जा चुका है और 13 फरवरी को सभी 75 और जनपद में बड़े पैमाने पर पदयात्रा आयोजित करके इसके लिए चेतावनी दी गई है।।

4: मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरा चरण आरंभ होने जा रहा है जिसके तहत 17 फरवरी दिन मंगलवार को विधानसभा भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा जिसमें इस जनपद से भी कार्यकर्ताओं की और मजदूरों की बड़ी भागीदारी होगी क्योंकि गारंटी कानून से केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है और आप के ऊपर बोझ डालकर खुद को बचना चाहती है। हम बताएंगे कि मनरेगा कानून के लिए किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!