स्कूल चलो अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौतनवां के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौतनवां के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकली गयी,रैली को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिषद से रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया एवं अपने बच्चों को स्कूल भेजनें के लिये प्रेरित किया।

YouTube player

 

 

 

रैली के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान सहायक अध्यापक रीता कुमारी,अभिषेक कुमार पांडे,शिव शंकर मद्धेशिया,लक्ष्मी गुप्ता,रामाज्ञा यादव,उमेश चंद्र भारती, करनजीत सिंह,संगीता सिंह,विभा मिश्रा एवं सभासद अनिल मद्धेशिया,राहुल दुबे,राकेश जायसवाल,अभय कुमार,अशोक रौनियार और प्रमोद पाठक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!