उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!
नौतनवां तहसील में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। बैरवा बनकटवा ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीणों ने इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में सोमवार को नौतनवां तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी नौतनवां को शिकायती पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने ग्राम सभा के बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से लगभग 500 मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटा दिए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी उपजिलाधिकारी नौतनवां को लिखित शिकायत दी गई थी, जिस पर एसडीएम द्वारा खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को जांच के निर्देश दिए गए थे।
बावजूद इसके बीडीओ लक्ष्मीपुर द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस विरोध प्रदर्शन में मकसूद आलम, राम बेलास विश्वकर्मा, विजय कुमार यादव, शिव कुमार, विशंभर यादव, धनीराम यादव, बृजेश कुमार यादव, राकेश प्रसाद, शिवकुमार यादव, पिंटू, श्याम बिहारी, अखिलेश, इंद्रजीत, शमशाद अहमद, विजय कुमार, सजन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






