अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड महराजगंज मंडल कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का चेतावनी धरना 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज ! आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड महाराजगंज मंडल महाराजगंज के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का चेतावनी धरना आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरने का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज समय है की हम जनता के सवालों को लेकर के सड़क पर उतरे और संघर्ष करें तभी जनता की समस्याओं का हल निकल पाएगा। स्मार्ट मीटर आज एक समस्या बन के उभरा है इसका समाधान अभी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह दानव का स्वरूप लेगा और गरीब आदमी को निगल जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की महाराजगंज में स्मार्ट मीटर की समस्या बहुत विकट है इसको विद्युत विभाग के लोग बहुत लापरवाही से ले रहे हैं। इसके कारण गरीबों का हजारों हजार का बिल आ रहा है इसका निदान किया जाना आवश्यक है। 

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि पहले कनेक्शन का मूल्य ₹1500 से ₹ 2000 के बीच में था अब उसे 4500 से 5000 के बीच में निर्धारित किया गया है। यह जनता के साथ खुली लूट है। इस लूट का खुलासा अब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हमारे जांबाज सिपाहियों द्वारा किया जाएगा और आने वाले दिनों में सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की एक व्यापक रूप रेखा बनेगी।

कार्यक्रम को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, इंजीनियर शिवपूजन,राजन शुक्ला मोहम्मद गनी, रामनारायण प्रसाद , विधि नारायण वर्मा, युवा हल्ला बोल के गोविंद मिश्रा, श्रमिक नेता यू पी सिंह किसान कांग्रेस के दिलीप कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अनवर, लालू यादव, गुड्डू यादव, राम प्रकट निषाद, कैलाश विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा एवं तामेश्वर पांडे, हरिराम मौर्य तथा अयूब अंसारी जमील अहमद, अकरम सुलेमानी अरविंद कुमार, संदीप कन्नौजिया, अब्दुल मजीद,अनुज चौधरी,आयुष सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!