मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज!
पड़ोसी मुल्क नेपाल के भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के देवदह शंकरपुर थाना धकधई निवासी विनोद पाण्डेय ने पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन को एक लिखित पत्र भेजकर सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व सिपाही आनन्द यादव, विशाल, चन्द्र प्रकाश यादव के अमानवीय कृत्य व अवैध वसूली/तस्करी कराने के सम्बन्ध में जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रार्थी विनोद पाण्डेय पुत्र स्व0 राम प्यारे पाण्डेय सा0 मौजा देवदह वार्ड नं0 11 शंकरपुर चौराहा थाना धकधई जिला रुपन्देही नेपाल राष्ट्र का नागरिक है। 2007 में नेपाल में रहने वाले रमेश अग्रहरि पुत्र श्यामलाल प्रार्थी के पुत्री कमलावती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भारत में सोनौली बार्डर पर अपना निजी मकान बनवा लिया। हिन्दू रिती रिवाज के साथ हमने रमेश व कमलावती पाण्डेय का विवाह कर दिया। कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर रमेश व उसके परिवार वाले मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे दिनांक 03.09.2025 को सुबह 7 बजे प्रार्थी की पुत्री अपने बच्चों को नाश्ता कराकर स्कूल भेज दी इसी दौरान घर खाली देकर पति रमेश, सास, ससुर श्यामलाल, देवर राजेश, गणेश, देवरानी काजल सभी लोग मिलकर कमलावती की हत्या कर आनन-फानन में लाश जलाने की बात कर रहे थे तभी घटना की सूचना प्रार्थी को मिला तो प्रार्थी अपने परिवार के साथ सोनौली पहुंचा तो देखा कि प्रार्थी के पुत्री के चेहरे गले, हाथ-पैर पर काफी चोटें आयी है। कमलावती के सिर को दीवाल से लड़ा-लड़ा कर मारे है जिसमें थाना सोनौली में अपराध संख्या 97/2025 कायम है। थाना सोनौली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, सिपाही चन्द्र प्रकाश यादव, विशाल, आनन्द यादव हमारे मुकदमे के मामले में अभियुक्तगण से 1500000/- रु0 लेकर मेरे मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। जब कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज की पहल पर मुकदमा दर्ज किया गया है परन्तु अभी तक पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की है। अभियुक्त स्वच्छंद खुलेआम घूम रहे हैं।
अतः निवेदन है कि एसओ अजीत प्रताप सिंह सहित उपरोक्त सिपाहियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर प्रार्थी को न्याय दिलाने की कृपा करे।
इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह से निराधार और तथ्यों से परे है।