उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी गुरुवार को तीन घंटे सोनौली में रहीं।
लुंबिनी जाते समय सोनौली के 960 थाई बौद्ध विहार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां तीन घंटे रुकने के बाद महारानी लुंबिनी चली गईं। लुंबिनी में वे माया मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद चार्टेड जहाज से थाईलैंड चली जाएंगी।

सोनौली में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं महारानी का सबसे पहले स्वागत किया गया। फिर उन्होंने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने विहार के कर्मचारियों से बात कर उनको गिफ्ट प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार, सीओ अंकुर गौतम और एसएसबी के अधिकारियों की टीम सुरक्षा में लगी रही।
70 सदस्यीय ग्रुप के साथ यात्रा पर हैं महारानी थाईलैंड की महारानी 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ बौद्ध गया, कुशीनगर की यात्रा के बाद गुरुवार को सोनौली होते हुए नेपाल गईं। 960 थाई बौद्ध विहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि महारानी चार्टेड जहाज से थाईलैंड से भारत आई थीं। महारानी को भारत देखना था, इसलिए उन्होंने स्थल मार्ग से भारत की यात्रा की।
इस दौरान फ्रा फ्रोम बजरा बौद्धि वोंग, फ्रा सोंग क्रान, फ्रा सोंग पोंग और फ्रा रंगसीत आदि मौजूद रहे।











