मार्चवारीमाई मंदिर से दिया एकजुटता और जीत का संदेश
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपन्देही। राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और समाजवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ बालकृष्ण खाँड कल मिति २०८२/१०/३० गते (शुक्रवार) प्रातः 7:00 बजे मार्चवारीमाई मंदिर में दर्शन एवं भेटघाट कार्यक्रम में सहभागी होने जा रहे हैं।
यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद और आगामी राजनीतिक दिशा पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की तैयारी में हैं।
आशुतोष मिश्र, प्रतिनिधि सभा सदस्य प्रत्याशी क्षेत्र नं. ४, रूपन्देही ने समस्त शुभेच्छुक, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी बनने का हार्दिक आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस की मूल भावना — राष्ट्रियता, लोकतन्त्र और समाजवाद — को सशक्त बनाने के लिए जनसमर्थन और जनसंवाद अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जय नेपाल!
जय नेपाली कांग्रेस!