रुपन्देही–4 में नेपाली कांग्रेस प्रत्याशी ने झोंकी पूरी ताक़त, चुनावी माहौल हुआ गरम
मनोज कुमार त्रिपाठी
रुपन्देही–4 से प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार आशुतोष मिश्र ने पूरे जोश और ज़ोर-शोर के साथ चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

“राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और समाजवाद—बनाएं हमारा देश, जिताएं नेपाली कांग्रेस” के सशक्त नारे के साथ वे जनता के बीच पहुँच रहे हैं।
क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज़ हो गया है। गाँव-गाँव, टोला-टोला बैठकों, सभाओं और संवाद कार्यक्रमों के ज़रिए वे मतदाताओं से सीधे जुड़ रहे हैं। स्थानीय नागरिक उन्हें एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और जनसरोकारों से जुड़ा नेता मान रहे हैं।
नेपाली कांग्रेस के चुनाव चिन्ह क्रम संख्या 21 के साथ मैदान में उतरे आशुतोष मिश्र का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मज़बूत करना और समाज के हर वर्ग के लिए विकास सुनिश्चित करना है।
रुपन्देही–4 में चुनावी मुकाबला तेज़ होता जा रहा है और नेपाली कांग्रेस का अभियान पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।













